गरुड़ (बागेश्वर)। बंड-कंस्यारी मोटरमार्ग की बदहाली ने ग्रामीणों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। जिस सड़क के निर्माण से वाहन आवाजाही आसान होने की उम्मीद थी, वहां अब पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। जगह-जगह कीचड़ फैलने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार डीएम के निर्देश पर पूर्व में एक अस्थायी पुलिया बनाई गई थी, लेकिन वह एक माह भी नहीं टिक पाई और दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश थमने के दो सप्ताह बाद भी विभाग ने सुध नहीं ली है, जिससे मार्ग पर चलना चुनौती बन गया है।
...........फोटो 12 बीजीएस 09 पी
......कोट
मोटरमार्ग पर जगह-जगह कीचड़ होने के कारण पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक माह पूर्व बनाई गई अस्थायी पुलिया भी दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवाजाही जोखिम भरी बन गई है।
.........नवीन सिंह राणा, वाहन चालक, फोटो 12 बीजीएस 10 पी
.......कोट
सड़क निर्माण के दौरान कटान से पुराने पैदल रास्ते भी ध्वस्त हो गए। ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क पर डामरीकरण और सोलिंग हो, लेकिन अब बदहाली इतनी है कि कम से कम मार्ग पैदल चलने लायक बनाया जाए, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
...... मोहन सिंह भरड़ा, ग्रामीण, फोटो 12 बीजीएस 11 पी
.....कोट
सबसे बड़ी चिंता किसी गर्भवती महिला या गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाने के समय होती है। सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है और डोली के सहारे मरीज ले जाना बड़ी चुनौती बन गया है।
.......... दुर्गा देवी, ग्रामीण, फोटो 12 बीजीएस 12 पी
.......कोट
बारिश थमने के दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से सड़क को दुरुस्त करने के लिए कोई पहल नहीं की गई। नतीजतन सड़क अब भी कीचड़ से भरी है और आवाजाही दूभर हो गई है।
.......... राजेंद्र सिंह, ग्रामीण, फोटो 12 बीजीएस 13 पी
......कोट
सड़क में संबंधित ठेकेदार की ओर से अभी कार्य पूरा नहीं किया गया है। सड़क में जो भी दिक्कतें हैं उन्हें जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए गए हैं।
........गोविंद नाथ, एई, लोनिवि
.....कमल