फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ताइक्वांडो में बागेश्वर का दबदबा, 12 स्वर्ण जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 12 Oct 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम में जीत के बाद ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया है। प्रतियोगिता में मेजबान बागेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11 स्वर्ण पदकों के साथ अल्मोड़ा दूसरे और छह स्वर्ण पदकों के साथ पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सोमवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल कार्की, घनश्याम राणा और दीपक जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक सीईओ आशाराम, सह संयोजक और प्रधानाचार्य प्रताप डसीला ने सभी का आभार व्यक्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संचालन कुंदन कालाकोटी ने किया। इस प्रतियोगिता में नौ जिलों के 220 से अधिक खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग
भार वर्ग स्वर्ण रजत कांस्य
23-25 नमन खेतवाल (बागेश्वर) प्रिंस चंद (पिथौरागढ़) युगल (ऊधमसिंह नगर)।

27-29 हर्षित मेहता (बागेश्वर) अनुराग कसवाण (चमोली) पारस शर्मा (पिथौरागढ़), आयुष बोरा (अल्मोड़ा)। -
अंडर-14 बालिका वर्ग
भार वर्ग स्वर्ण रजत कांस्य
26-29 जिया करायात (बागेश्वर) अवनी राज (अल्मोड़ा) खुशबू आर्या (नैनीताल) और नजमा (चंपावत)।

29-32 दिया रजवार (बागेश्वर) कोमल (नैनीताल) हिबा (चंपावत) और मनीषा (पिथौरागढ़)।



अंडर-17 बालिका वर्ग
भार वर्ग स्वर्ण रजत कांस्य
35-38 सुदीप्ता (अल्मोड़ा) प्रतिज्ञा (बागेश्वर) ममता (पिथौरागढ़) और अंकिता (चमोली)।
42-44 लता कोरंगा (बागेश्वर) स्नेहा उपाध्याय (अल्मोड़ा) मनीषा आर्या (नैनीताल) और दीया (पौड़ी गढ़वाल)।


अंडर-19 बालिका वर्ग
भार वर्ग स्वर्ण रजत कांस्य

40-42 प्रियंका (बागेश्वर) हर्षिता आर्या (चंपावत) दिया मेहरा (नैनीताल) और दिया बाईन (ऊधमसिंह नगर)।
42-44 आस्था जोशी (अल्मोड़ा) हेमलता (ऊधमसिंह नगर) सुहानी आर्या (चंपावत) और प्रतिज्ञा जोशी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें