फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका देवतोली के पीने के पानी की लाइन ध्वस्त

Sat, 12 Aug 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
एक किमी दूर से पानी भरकर लाते राइंका देवतोली के बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला राइंका देवतोली के लिए बनी पानी की लाइन ध्वस्त हो है। नलों में पानी नहीं आने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बच्चे एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। अभिभावकों ने जलसंस्थान से लाइन शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले पड़ीगाड़ गधेरे में आई बाढ़ से राइंका देवतोली के लिए बनी पीने के पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। नलों में पानी नहीं आने से विद्यालय में पानी का संकट गहरा गया है। मध्याह्न भोजन भी बमुश्किल बन पा रहा है। बच्चों को इंटरवल में पानी के लिए एक किमी दूर जाना पड़ रहा है।

उबड़-खाबड़ और फिसलन भरे रास्ते से होकर आने-जाने में बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना है। पीटीए संघ के अध्यक्ष पूरन भौर्याल ने जलसंस्थान से लाइन को शीघ्र ठीक कराने को कहा है। उन्होंने लाइन शीघ्र सुचारु नहीं होने पर अभिभावकों के सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें