फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध रेल मार्ग के निर्माण में बाधक 

Sat, 12 Aug 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेयवर में नारेबाजी करते आंदोलनकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने पंचेश्वर बांध निर्माण को रेल लाइन के निर्माण के लिए बाधक बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से बांध निर्माण से पहले ब्रिटिशकाल से मंजूर रेल निर्माण का निर्माण शुरू कराने की मांग की। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह आंदोलनकारी टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में लोग नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण में एकत्र हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अंग्रेजी शासनकाल में मंजूर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण के लिए गंभीर नहीं है। वह पंचेश्वर बांध बनाकर इस मांग को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है, जबकि नेपाल की सीमा में महाकाली नदी पर पंचेश्वर बांध बनने से पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा जिले के 134 गांवों में रह रही 55 हजार की आबादी प्रभावित होगी।

कृषि, दुकान और बड़ी संख्या में लोगों के घर डूब जाएंगे। बड़ी संख्या में लोग बेघर और बेरोजगार होंगे। विनाशकारी इस बांध के निर्माण से बागेश्वर जिला भी प्रभावित होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से पंचेश्वर बांध का निर्माण की योजना को रोककर रेल लाइन का निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन और सभा में महासचिव खड़क राम आर्य, केवल सिंह ड्योड़ी, डॉ. प्रताप गढ़िया, हयात सिंह मेहता, गिरीश पाठक, मोहन जोशी, केवलानंद जोशी, चंद्र सिंह कार्की, प्रवीण दफौटी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, इंद्रा मिश्रा, तायरा बानो, कमलजीत नारायण दास, मनोज कुमार, सूरज चौबे, ओम प्रकाश आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें