फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन, विश्राम गृह और आश्रितों को मिले नौकरी 

Tue, 12 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
डीएम ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद की बैठक हुई। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए जिला कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में पूर्व सैनिकों ने पेंशन प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने, पूर्व सैनिकों के लिए कपकोट क्षेत्र में कैंटीन खोलने और विश्राम गृह की व्यवस्था करने, बागेश्वर में पूर्व सैनिकों की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई केंद्र की व्यवस्था, आश्रितों को नौकरी देने आदि मांगें उठाई।

डीएम ने समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करने का प्रयास करने की बात कही। सैनिक परिषद के सचिव कर्नल आरपी जोशी ने बताया कि सात सैनिक विधवाओं को पुत्री विवाह के लिए राज्य सरकार की ओर से सात लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन


202 पूर्व सैनिकों के आश्रितों को छात्रवृत्ति दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में 209 पूर्व सैनिकों और 154 सैनिक विधवाओं का पंजीकरण किया गया और सैनिक कल्याण अधिकारी, सहायक अधिकारी, कल्याण कार्यकर्ता द्वारा जिले में 15 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया।

बैठक में एसपी एनएस नपलच्याल, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, एसडीएम फिंचाराम चौहान, डीडीओ महेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह, दलीप सिंह, कैप्टन बलवंत सिंह, डीएस बिष्ट, भूपाल सिंह, कमल बहादुर, रुद्र सिंह, इंद्र सिंह, पूरन कांडपाल, चामू सिंह, हंसी दयाराकोटी आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें