फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कौसानी में निकाली पदयात्रा

Sun, 10 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कांग्रेसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार पर असंवैधानिक रूप से प्रदेश सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौसानी में पदयात्रा निकाली और लोकतंत्र बहाली की मांग उठाई। अनाशक्ति आश्रम से निकली पद यात्रा में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। 
रविवार को कांग्रेस की पदयात्रा अनाशक्ति आश्रम से शुरू हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल दत्त भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, रंजीत डसीला सहित कई वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में शुरू हुई पद यात्रा कौसानी बाजार में घूमी। इसके बाद कौसानी के हरछीना बाजार में एक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता की चुनी हुई प्रदेश सरकार को गिराकर राष्ट्रपति शासन लागू किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडों व बैनर के साथ जोरदार नारेबाजी भी की। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, राजेंद्र टंगड़िया, भगत डसीला, प्रकाश, लक्ष्मण राम, जितेंद्र मेहता, चंद्र सिंह धर्मशक्तू, हरीश चंद्र, कैलाश सिंह, जगदीश चंद्र, हरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह नेगी, डीसी पांडेय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें