बागेश्वर में ग्रामीण के मकान के मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस नेताओं ने धौलानी (मंडलसेरा) निवासी आपदा प्रभावित जोगा राम को जमीन और मकान आवंटित करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रोष जताया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि बीते 10 अगस्त को जोगा राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।
पटवारी ने निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवार को प्राथमिक स्कूल में ठहराया था। अब प्रभावित परिवार को प्राथमिक पाठशाला से निकाल दिया गया है। इन लोगों ने कहा कि प्रभावित परिवार भूमिहीन है। प्रभावित को मकान आवंटित करने के साथ ही मकान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।