फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया

विज्ञापन
बागेश्वर में मांगों को लेकर काला फीता बांधकर प्रदर्शन करते अशासकीय स्कूलों के शिक्षक और कर्मी। ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सरकार की नीतियों से नाखुश जिले के अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर विरोध जताया। इनका आरोप है कि सरकार अशासकीय स्कूलों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश अंडोला, जिला महामंत्री प्रकाश कालाकोटी के नेतृत्व में विरोध कर रहे शिक्षक, कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार अशासकीय स्कूलों के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है। कोरोना काल में लगातार अशासकीय शिक्षकों ने सेवाएं दी हैं। प्रोत्साहित करने के बजाए उनको वेतन नहीं दिया जा रहा है।
शिक्षकों ने बताया कि तीन महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। राज्य सरकार ने अशासकीय स्कूलों को सैनिटाइज करने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की है। शिक्षक संघ ने शीघ्र वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें