फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का जल संस्थान में प्रदर्शन

Sat, 15 Dec 2018 11:27 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर जल संस्थान में प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुग बाजार वार्ड में पेयजल संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने शनिवार को जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार सूचित करने के बाद भी जल संस्थान कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


नगर पालिका सभासद नितेश वर्मा के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि दुग बाजार वार्ड, मस्जिद गली में भी विगत कई महीनों से पानी का संकट बना हुआ है। कई बार सूचित करने के बाद भी वार्ड में पानी के संकट को दूर नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को काफी दूर जाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। कहा कि जन सुनवाई में भी पेयजल समस्या को उठाने के बाद भी पानी की समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि जल संस्थान बहानेबाजी कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गंगा कांडपाल, कौशल मिश्रा, बहादुर राम, पार्वती कांडपाल, मंटू भरड़ा, दीपक मिश्रा, कैलाश कांडपाल, पप्पू वर्मा, बीना, दीपक, बसंत पंडा, कमला, फातिमा, पार्वती, भगवती, गीतांजलि आदि थे। उपभोक्ताओं ने जल संस्थान को ज्ञापन भी सौंपा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें