फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत में धरना प्रदर्शन करते मंडलसेरा के ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 भागीरथी से जीआईसी मंडलसेरा तक जिला पंचायत के अश्व मार्ग को हल्का वाहन मार्ग बनाने की मांग को लेकर मंडलसेरा के ग्रामीणों ने जिला पंचायत में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत से शीघ्र अतिक्रमण हटाकर सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराने पर  आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
शनिवार को जिला पंचायत पहुंचे मंडलसेरा के ग्रामीणों ने कहा कि भागीरथी से जीआईसी मंडलसेरा तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। परंतु अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। हल्का वाहन मोटर मार्ग का निर्माण न होने से वर्षों पुराने मार्ग के आसपास अतिक्रमण होने लगा है। ग्रामीणों ने शीघ्र अतिक्रमण हटाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। कहा कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया जाता है तो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में इस संबंध का एक ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मण सिंह, जगदीश सिंह थापा, दरबार सिंह, हरक सिंह, गोपाल सिंह, ललित सिंह, रमेश सिंह आदि शामिल थे। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने भी इस मार्ग का चौड़ीकरण करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सड़क निर्माण में देरी हुई तो अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें