फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: युवक की मौत को पजिनाें ने बताया हत्या, एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन; केस दर्ज करने की मांग

Tue, 08 Oct 2024 09:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कपकोट में विगत दिनों सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की मांग की है मृतक के परिजनों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कपकोट के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बागेश्वर जिले के कपकोट में विगत दिनों सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की मांग की है मृतक के परिजनों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पंकज कपकोटी ने कहा कि विगत शुक्रवार को उसके भाई प्रकाश कपकोटी को चार युवक अपने साथ लेकर गए थे। रात को सड़क हादसे में उसके भाई की मौत की सूचना मिली। घटना के बाद से चारों युवक गायब है। कहा कि उसके भाई की मौत सड़क हादसा नहीं है। कहा कि उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए कपकोट थाने में तहरीर दी थी, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। एसपी कार्यालय में एसपी और सीओ के नहीं मिलने पर परिजनों ने डीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


इस मौके पर मृतक के चाचा बलवंत सिंह कपकोटी, आनंद कपकोटी, सुंदर बिष्ट, गोपाल सिंह, महिमन कपकोटी, नवीन कपकोटी, महेश कपकोट, तारा सिंह कपकोटी, मनीष कपकोटी, प्रवीण कपकोटी, हेम कपकोटी, हिमांशु बिष्ट, राजेंद्र कपकोटी, अनिल कपकोटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें