फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों पर लगाम लगाने की मांग

विज्ञापन
कपकोट में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में अराजक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात अराजक तत्वों ने पुल बाजार की एक परचून की दुकान में हाथ साफ कर करीब 60 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर चोरी का खुलासा करने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी के नेतृत्व में व्यापारियों का शिष्टमंडल एसपी अमित श्रीवास्तव से मिला। व्यापारियों ने बताया कि नगर में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पुल बाजार के पास बसंत बल्लभ जोशी की परचून की दुकान का शटर तोड़कर सिगरेट, बीड़ी, जूस, नगदी सहित साठ हजार के सामान पर हाथ साफ कर लिया गया। 20 दिन पूर्व भी अराजक तत्वों ने एक दुकान का शटर तोड़कर मुर्गी चोरी कर ली थी। व्यापारियों ने एसपी से जल्द चोरी का खुलासा कर चोरी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री हेम कपकोटी, नवीन उपाध्याय, प्रकाश जोशी आदि थे। एसपी ने कपकोट थाना पुलिस को चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें