बागेश्वर में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरामिलिट्री फोर्सेज कार्मिक संगठन के नव निर्वाचित पदाधिक
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पूर्व पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला स्तर पर कल्याण बोर्ड खोलने की मांग तेज हो गई है। पूर्व अर्द्ध सैनिक ने बैठक कर समस्याओं पर मंथन किया। जल्द मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
पिंडारी रोड के एक होटल में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरा मिलिट्री फोर्सेज कार्मिक संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए मोहन सिंह कपकोटी ने कहा कि लंबे समय से राज्य स्तर पर पैरा मिलिट्री निदेशालय और जिला स्तर पर कल्याण बोर्ड खोलने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद शासन और प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। अर्द्ध सैनिकों ने कैंटीन सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। पेंशन प्रकरण का भी जल्द निदान करने की मांग की। इस मौके पर चंदन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह कनवाल, नारायण सिंह हरड़िया, मोहन चंद्र लोहनी, नारायण सिंह दुबड़िया, प्रकाश कनवाल, शेर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
कपकोटी बने अध्यक्ष
बागेश्वर। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। पूर्व अर्द्ध सैनिकों ने सर्वसहमति से मोहन सिंह कपकोटी को दोबारा अध्यक्ष चुना। चंदन सिंह बिष्ट, प्रकाश कनवाल सचिव और नारायण सिंह हरड़िया कोषाध्यक्ष बने। सभी चयनित पदाधिकारी पूर्व में भी इन्हीं पदों पर नियुक्त थे।