फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान पद पर समान वेतन की मांग 

Sun, 05 Nov 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बैठक करते उपनल कर्मी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उपनल कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक में समान पद पर समान वेतन की मांग उठाई गई। उपनल कर्मियों ने कहा कि नियमितीकरण की नीति नहीं बनने से सभी कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप सनवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में उपनल कर्मियों ने सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की नीति तैयार कर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड भ्रमण के दौरान पहाड़ के पानी और यहां की जवानी को बर्बाद नहीं होने देने की बात कही गई थी, लेकिन पुरानी नीतियों में कोई बदलाव नहीं होने से यहां का शिक्षित युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन


उपनल कर्मियों ने प्रदेश सरकार से उनके हित में नीति बनाने की मांग की। बैठक में मनोज कुमार टम्टा, प्रकाश चंद्र भट्ट, ज्योति स्वरूप पाठक, रेखा रावत, जगदीश, दीपक, होशियार राम, विमल थापा, भुवन चंद्र तिवारी, हयात राम आर्या, हयात सिंह मेहता, नंदन राम, दीपक आर्या, मुन्नी असवाल, मीना रावत, धना धपोला, भानुप्रिया कपकोटी, प्रकाश राम, योगेश चंद्र पंत, शेखर, गोविंद सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें