फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें 20 दिन में पूरी करो, नहीं तो आत्मदाह करेंगे

Wed, 13 Dec 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते गांव गरीब मंच के सदस्य।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर कटी भूमि का मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गांव गरीब महिला उत्थान मंच के सदस्यों ने तहसील में प्रदर्शन किया। मंच के सदस्यों ने कहा कि यदि 20 दिन के भीतर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


गांव गरीब महिला उत्थान मंच के संस्थापक विशन सिंह टंगड़िया के नेतृत्व में बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर क्वैराली, गुनाकोट, दाड़िमठोक, सात रतवे के ग्रामीणों की भूमि कटी थी। मुआवजे के लिए वर्ष 2013 और 2016 में ग्रामीणों ने आमरण अनशन किया था। प्रशासन की ओर से अनशन स्थल पर पहुंचकर सड़क कटान में समाप्त हुई भूमि के साथ ही बरबाद हुई फसल, फलदार पौधों का मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया था।

इसके बावजूद किसी को मुुआवजा नहीं दिया गया। सुरक्षा दीवार भी नहीं बनाई गई है। मंच के सदस्यों ने समझौते के अनुसार गोशालाएं भी नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि 16 स्वीकृत गोशालाओं में से केवल तीन गोशालाएं ही दी गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने शेष 13 गोशालाओं के निर्माण के लिए धनराशि देने, लाथी-माजखेत सड़क की हालत सुधारने, क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने, क्वैराली बैंड से नौगांव के हरज्यू मंदिर तक स्वीकृत सड़क का निर्माण करने सहित तमाम मांगें उठाई। मंच ने इस संबंध में एसडीएम सदर को भी ज्ञापन सौंपा। वहां हिम्मत सिंह, विशन सिंह भंडारी, गंगा दत्त, मोहन चंद्र जोशी, हीराबल्लभ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें