फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने की दो महीने का वेतन देने की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर में वेतन की मांग को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी पीके तिवारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। संव? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अशासकीय स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। शिक्षकों ने जल्द वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश अंडोला के नेतृत्व में सीईओ पीके तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने कहा कि अशासकीय माध्यमिक, जूनियर और संबद्ध प्राथमिक स्कूूूलों के शिक्षक और कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिला है। निदेशालय से वेतन बजट की मांग के लिए पत्रावली शासन को भेजी गई थी, जिस पर वित्त विभाग कई बार आपत्तियां लगा चुका है। अधिकारियों की लापरवाही और गलती के कारण हजारों शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अशासकीय माध्यमिक, जूनियर और संबद्ध प्राथमिक स्कूलों के लिए बजट जल्द जारी किया जाए और बजट जारी न करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। वहां जिला महामंत्री प्रकाश कालाकोटी, डॉ. गोपाल जोशी, भगवत खेतवाल, सतीश जोशी, जानकी टाकुली आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें