फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछियाबगड़ में क्षतिग्रस्त पुलिस की जल्द मरम्मत करने की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट पहुंचे मछियाबगड़ के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
मछियाबगड़ में क्षतिग्रस्त पुलिस की मरम्मत कराओ
विज्ञापन

बागेश्वर। बंतोली ग्राम पंचायत के मछियाबगड़ में सात साल पहले आपदा में क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2014 में आई आपदा में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। अक्तूबर 2021 में अतिवृष्टि के बाद पुल को फिर से नुकसान हुआ है। जिसके बाद पुल से गुजरना खतरनाक बना हुआ है। बताया कि सिलंगतोली, नौगांव, घिरतोली, हरबगड़, ग्वाल्दे, कोहिना, थाकला, हणाणी, सिंपोर और भिटारकोट को पैदल जाने वाले इसी पुल से होकर गुजरते हैं। किसान और महिलाएं भी खेतों में आने-जाने के लिए इस पुल पर निर्भर है। वहां पर ग्राम प्रधान घिरतोली कैलाश चंद्र, सुरेश कांडपाल, रीना देवी आदि थे।
बारिश से मंडलसेरा मोटर मार्ग में चलना दूभर
बागेश्वर। ताजा बारिश से मंडलसेरा-आरे बाईपास की हालत और खराब हो गई है। सड़क से समनी सड़क से वाहन संचालन में तो दिक्कत आ ही रही है, पैदल चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही नगर के मालरोड में पेट्रोल पंप से सरयू पुल की ओर सड़क पर कई गड्ढे पड़ने से यातायात संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडसलेरा बाईपास में लंबे समय से डामरीकरण नहीं हुआ है। इस कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसी मार्ग में भाजपा का जिला कार्यालय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेमिला को गुटी और नामतीचेटाबगड़ से जोड़ने के लिए पुल मंजूर
बागेश्वर। खेमिला को गुटी और नामतीचेटाबगड़ से जोड़ने के लिए पुल मंजूर हो गया है। सरकार ने आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले सात जनवरी को पुल का शासनादेश जारी किया है। शासनादेश के अनुसार कपकोट के खेमिला को गुटी और नामतीचेटाबगड़ से जोड़ने के लिए गुमठी नाले में 42 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल को मंजूरी दी गई है। दोनों गांवों के लोग लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। पुल निर्माण के लिए एक करोड़, 92 लाख, 47 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। 10 हजार रुपये की टोकन मनी जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें