फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने उठाई राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग

Sat, 06 Jan 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद आशा कार्यकर्ता।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आयोजित आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में मानदेय और प्रोत्साहन राशि नहीं दिए जाने पर रोष जताया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग भी उठाई। शनिवार को नुमाइशखेत मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से आशाओं को मानदेय और प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है।

विज्ञापन


इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आशाओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, भविष्य निधि देने, सामाजिक सुरक्षा और पांच लाख का बीमा की सुविधा सहित तमाम मांगें उठाई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रभारी गणेश बोरा, भुवन कैड़ा, आशा संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रश्मि तिवारी, महामंत्री नीमा असवाल, लक्ष्मी पांडे, गीता कांडपाल, विमला नगरकोटी, भागीरथी मेहता, विमला मिश्रा, भावना धपोला, रीता देवी, जानकी मेहरा, विमला मेहरा, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, भागीरथी रावत, कविता धपोला, हेमा भट्ट, रमा देवी, गीता रावल, सीता देवी, कमला देवी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें