गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से सुझाव भी लिए गए।
तय किया गया कि 26 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से नुमाइशखेत मैदान से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। गांधी चौक और स्वराज भवन में गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे मंडलसेरा बाइपास से आरे तक चार ग्रुपों में क्रासकंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा।
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग विभाग को एक एंबुलेंस और जलसंस्थान को पेयजल टैंकर की व्यवस्था के साथ ही पुलिस विभाग को निर्धारित रूट को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सभी संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। 10 बजे पुलिस लाइन में एनसीसी और एनएसएस, होमगार्ड, पीआरडी जवानों और पुलिस जवान परेड निकालेंगे। जाएगी। 11 बजे नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा।
डीएम ने तहसीलदार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और सम्मानित करने को कहा। नगर पालिका सहित सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। शिक्षा विभाग को शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सीनियर सिटीजन संगठन द्वारा डीएम, सीडीओ एवं सीएमओ को सम्मानित करने का निर्णय लिया। डीएम ने नगर क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराने में नोडल अधिकारियों की अहम भूमिका बताते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को भी सम्मानित करने की बात कही।
बैठक में पालिका अध्यक्ष गीता रावल, चंपा देवी, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, मनोहर राम, बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी, सांसद प्रतिनिधि संजय शाह जगाती, रणजीत बोरा, एड. गोविंद भंडारी, दलीप सिंह खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, भुवन कांडपाल, जयंत भाकुनी, इंद्र सिंह परिहार, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह, सीएमओ शैलजा भट्ट, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम एसएस राणा आदि थे।