फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्डों में गड़बड़ी से नाराज लोगों ने पूर्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीपीएल राशनकार्ड एपीएल में तब्दील होने से नाराज नगर के मंडलसेरा के लोगों ने पालिका कार्यालय परिसर में पूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंडलसेरा के लोगों ने कहा कि वे लोग बीपीएल श्रेणी में आते हैं लेकिन पूर्ति विभाग ने उन लोगों को एपीएल श्रेणी में शामिल कर दिया है। इससे राशन के साथ ही तमाम सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए हैं।
प्रदर्शन के बाद इन लोगों ने पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल से भी समस्या का हल निकालने की गुहार की। बताया गया कि मंडलसेरा में ही 60 से अधिक लोगों के राशन कार्ड गलत तरीके से एपीएल दर्शा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण पात्र होने के बावजूद कई जरूरतमंद लोगों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को मामला डीएम के सामने उठाया जाएगा। वहां पर कमला देवी, देवी, अजय कुमार, काजल देवी, सागर आदि थे।
बीपीएल कार्ड नियमानुसार ही निरस्त किए गए हैं। जिन लोगों के परिवार की आय डेढ़ा लाख रुपये से अधिक है। उन लोगों के कार्ड निरस्त किए गए हैं।
अरुण कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें