फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर्व जगमग हुआ जिला, खूब हुई आतिशबाजी

Fri, 20 Oct 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनातीं डीएम रंजना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में दीपावली पर्व खूब धूमधाम से मनाया गया। रात में नगर से लेकर गांव-गांव तक आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी से जगमगाता रहा। लोगों ने घर और मंदिरों को बिजली की रंगबिरंगी मालाओं से सजाया हुआ है। डीएम रंजना ने नीलेश्वर की पहाड़ी पर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। डीएम ने बुजुर्गों को मिठाइयां भेंट कीं।
विज्ञापन


वृद्धजनों ने डीएम के इस पर्व पर उनके बीच आने पर उनका आभार जताया। इस मौके कुछ वृद्धजनों की आंखें भी छलक आईं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल भी मौजूद रहे। कई लोगों ने गन्ने से लक्ष्मी बनाकर उसकी पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना की।

उधर, भद्रतुंग में देवानंद महराज ने सरयू के किनारे 251 दीये जलकार दीवाली मनाई। वहां दयाल कुमल्टा, भगवत कोरंगा, भरत कोरंगा, भीम सिंह दानू, सुंदर सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें