फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खेती बचाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

Fri, 15 Mar 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ में बंदर भगाओं खेती बचाओं जन अ​भियान समिति की जन आक्रोश रैली
विज्ञापन
गरुड़ ( बागेश्वर)। बंदर भगाओ-खेती बचाओं जन अभियान समिति ने गरुड़ से बैजनाथ तिराहे तक जन आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने खेती को बंदरों से बचाने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैजनाथ तिराहे पर सभा को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक एडवोकेट डीके जोशी ने कहा कि गांधी चबूतरे पर तीन दिन तक धरना देने के बाद भी सरकार ने इसकी सुध न ली। उन्होंने कहा अब जन अभियान समिति मामले के संबंध में उच्च न्यायालय में पीआईएल दर्ज करेगी। संयोजक हरीश जोशी ने कहा एक ओर सरकार कहती है कि वह किसानों की आय दोगुना करेगी। वहीं बंदरों से निजात दिलाने के लिए सरकार ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए। वहां पर रविशंकर बिष्ट, भैरव कांडपाल, कवि जोशी, राजेंद्र प्रसाद, नंदन अल्मिया, खष्टी खोलिया, देवकी, दीपा, भावना आदि थीं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें