फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरी बुजुर्ग महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी में चारा काटते समय पेड़ से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। ग्राम छानी ल्वेशाल (अल्मोड़ा) निवासी चंपा देवी (65) पत्नी रमेश चंद्र बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बागेश्वर जिले के कौसानी स्टेट में बांज के पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। तभी वह असंतुलित होकर पेड़ से गिर गईं। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि पंचनामा, पोस्टमार्टम के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वृद्धा पर जंगली सुअर का हमला, जख्मी
बागेश्वर/कांडा। खुनौली गांव की जानकी देवी (82) पत्नी स्व. प्रेमबल्लभ बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत में टहल रही थीं। सुबह करीब साढ़े दस बजे झाड़ियों से निकले सुअर ने उन पर हमला कर दिया। घायल जानकी खेत में जा गिरीं। चीखने, चिल्लाने पर गांव के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे, तब जाकर सुअर भागा। जानकी के पोते रोहित कांडपाल ने बताया कि गांव में जंगली सुअरों का काफी आतंक है। इसकी सूचना वन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को भी दी गई है। ग्रामीण कवि कांडपाल का कहना है कि सुअरों के आतंक से लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से सुअरों से निजात दिलाने की मांग की है। बताया कि सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसका मुआवजा भी नहीं मिल पाता। इस कारण कई लोगों ने खेती तक छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें