फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर चल रही जीआईसी सिरकोट के बच्चों की क्लास

विज्ञापन
रघुवंत रावत शिक्षक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन में जीआईसी सिरकोट के छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप ऑनलाइन ग्रुप से पढ़ाया जा रहा है। राजकीय इंटर कालेज सिरकोट के रंजन कला शिक्षक रघुवंत रावत ने बताया शिक्षक नियमित रूप से छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। हालांकि दूरस्थ क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लास से जोड़ना मुश्किल काम है, क्योंकि कहीं छात्र-छात्राओं के घर में ऑनलाइन उपकरणों की कमी है तो कहीं नेटवर्क की समस्या। उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिनों में 150 से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास से जुड़ चुके हैं। प्रतिदिन हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, रंजन कला, संस्कृत और अंग्रेजी विषय के नए अध्याय पढ़ाए जा रहे हैं और इसके बाद ऑनलाइन गृहकार्य दिया जा रहा है। विषयाध्यापक ग्रुप पर प्रत्येक दिन दिए हुए गृहकार्य को जांचते हैं। छात्र-छात्राओं के लिए जूम एप के जरिये लाइव क्लास भी चलाई जा रही है। बताया कि ऑनलाइन क्लास के माध्यम से नया शैक्षिक सत्र शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें