फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाचार्य कमलेश का निधन, शोक छाया

विज्ञापन
कमलेश मेहता। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में योग की अलख जगाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले योगाचार्य कमलेश मेहता (37) का सोमवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से समूचे बागेश्वर में शोक छा गया।
विज्ञापन

मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले कमलेश यहां मोहल्ला कठायतबाड़ा में रहते थे। समाजसेवी अन्ना हजारे और योग गुरु बाबा रामदेव से प्रभावित कमलेश ने वर्ष 2011 से स्वामी रामदेव के सानिध्य में रहकर अपना जीवन समाज को समर्पित कर दिया था। जिले का शायद ही कोई कोना हो जहां कमलेश ने योग शिविर का आयोजन न किया हो। उन्होंने संपूर्ण उत्तराखंड और देश के अन्य हिस्सों में भी योग और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। समाजसेवी पंकज पांडे ने कमलेश के निधन को भारी क्षति बताते हुए कहा कि वह लाइलाज बीमारी की चपेट में आने के बाद भी योग और आयुर्वेद के प्रति सजग रहे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। कमलेश के निधन पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, पतंजलि योग पीठ के गणेश कांडपाल, गिरीश चंद्र जोशी, केवलानंद जोशी आदि ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें