फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। शनिवार शाम से लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसकी निर्वस्त्र लाश रामगंगा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमाड़ी के तोक मनधुरा निवासी आन सिंह कार्की (अन्नू) (36) पुत्र उम्मेद सिंह शनिवार को तेजम क्षेत्र में गया था। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार सुबह उसकी लाश नाचनी क्षेत्र में फल्यांटी गांव के श्मशान घाट के पास रामगंगा नदी में मिली। शामा पुलिस चौकी प्रभारी लोकेश सिंह रावत ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। अधिकतर लोगों ने दुर्घटना तो कुछ लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें