फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर और शामा में बाधित रही सिलिंडर की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय और शामा क्षेत्र में सिलिंडर की सप्लाई बाधित रही। इंडेन गैस ने नगर की बजाय विस्तार बिंदुओं में वाहन भेजे गए। भारत गैस एजेंसी की सप्लाई बाधित रहने से बिचला दानपुर के शामा क्षेत्र में भी सिलिंडर वितरण नहीं हुआ। अन्य तहसील क्षेत्रों में 928 सिलिंडर रिफिल कराए गए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुरूप सोशल मीडिया पर नगर में गैस वितरण नहीं होने का संदेश प्रसारित किया गया था। एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से जौलकांडे, लेटी, शीशाखानी के लिए गाड़ी नहीं गई थी। इन क्षेत्रों में अधिक मांग के चलते सिलिंडर वाहन वहां भेजा गया। एक वाहन खोली, भटाेली, बमराड़ी और रवाईखाल में वितरित किया गया। दोनों स्थानों पर 414 सिलिंडर रिफिल कराए गए। इंडेन की गरुड़ एजेंसी ने तल्ला नाकुरी, लौबांज, भेटा, दर्शानी में 234, कपकोट एजेंसी ने भराड़ी बाजार में 100 और कांडा एजेंसी ने बाजार क्षेत्र में 100 सिलिंडर बांटे। एचपी गैस एजेंसी ने कांडा, विजयपुर, कमेड़ीदेवी, झांकरा, खंतोली और सातचौरा में 80 सिलिंडरों का वितरण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। प्रशासन की ओर से सभी क्षेत्रों में समयबद्ध आपूर्ति करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें