फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रहलाद, मेघना और इंदर आर्या के गीतों पर थिरके दर्शक

विज्ञापन
बागेश्वर के देवतोली में आयोजित कमस्यार महोत्सव में गीत प्रस्तुत करती लोक गायिका। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कमस्यार घाटी में पहली बार आयोजित कमस्यार महोत्सव संपन्न हो गया है। महोत्सव के समापन पर लोक गायक प्रहलाद मेहरा, इंदर आर्या और मेघना चंद्रा के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। क्षेत्रीय कलाकारों ने भी गीत और नृत्य से क्षेत्रवासियों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच से मेहरा ने चांदी बटना दाज्यू कुर्ती कॉलर में.., ऐजा मेरा दानपुरा सहित कई गीत सुनाए। इंदर आर्या ने तेरो लहंगा क्या भल छाजी रौ.., नजर लागली.., बोल हीरा बोल.. आदि गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायिका मेघना चंद्रा ने चंदना मेरो पहाड़ आए.. सहित कई गीत पेश किए। क्षेत्रीय लोक कलाकार फौजी लक्ष्मण रावत, प्रताप रावल, पूरन राठौर आदि ने भी प्रस्तुतियां दीं।
राइंका देवतोली के खेल मैदान में आयोजित कमस्यार महोत्सव के समापन दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपं. सदस्य सिमकूना पूजा आर्या ने किया। क्षेत्र के बगराटी, भंडारीगांव, नरगोली, देवतोली, खातीगांव, धारी मध्या, रावतसेरा, कपूरी, सिमायल, ठांगा आदि गांवों के लोगों ने भागीदारी की। वहां पर समिति अध्यक्ष सुरेश रावत, दीपक, नीलम रौतेला, जिपं सदस्य गोपा धपोला, सोहन सिंह माजिला, संरक्षक गोविंद भंडारी, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें