कपकोट के पोथिंग में गढ़िया महोत्सव का शुभारंभ करते बुजुर्ग धाम सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। पोथिंग गांव में गढ़िया बग्वाल का शुभारंभ हो गया है। गांव के बुजुर्ग सूबेदार धाम सिंह गढ़िया ने रिबन काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोहा।
गढ़िया बग्वाल का आयोजन राइंका पोथिंग के खेल मैदान में किया जा रहा है। शुभारंभ पर मौजूद विधायक भौर्याल ने कहा कि गढ़िया बग्वाल क्षेत्रीय परंपरा और संस्कृति का परिचायक है। इस आयोजन में जहां क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन होते हैं, वहीं बुजुर्गों को सम्मान देने की परंपरा भी प्रेरित करने वाली है। जिला पंचायत अध्यक्ष देव ने कहा कि दानपुर क्षेत्र में कई पारंपरिक उत्सव होते हैं। जिनमें गढ़िया बग्वाल का प्रमुख स्थान है। गढ़िया बिरादरी का यह आयोजन अनूठा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने वाला है। कमेटी के अध्यक्ष भगवत सिंह गढ़िया ने बताया कि आयोजन में प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ क्षेत्रीय कला प्रतिभाओं को भी अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। वहां पर पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया, आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, क्षेपं सदस्य भूपेश गढ़िया आदि मौजूद रहे। संचालन कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया और भुवन गढ़िया ने किया।