फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने निकाली रैली

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते पीआरडी जवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। देहरादून में हड़ताल पर बैठे पीआरडी जवानों को पुलिस के जबरन उठाने के विरोध सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने रैली निकाली। पुलिस के रवैये के विरोध में विकास भवन परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जवानों ने सीएम के नाम ज्ञापन भेजकर सभी समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

पीआरडी एंप्लोइज वैलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने विकास भवन से तहसील परिसर तक रैली निकाली। जवानों ने नारेबाजी करते हुए देहरादून में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे विभिन्न जिलों को जबरन उठाने पर नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस ने आंदोलन को कुचलने का काम किया है। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तहसील परिसर से रैली वापस विकास भवन पहुंची। जहां जवानों ने प्रदर्शन करने के बाद विभागीय अधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जवानों ने सरकार से पीआरडी जवानों को पूरे साल का रोजगार देने, फर्जी प्रमाण पत्र और बिना प्रमाण पत्र के जवानों को ड्यूटी नहीं देने, समान कार्य का समान वेतन देने, पीआरडी जवानों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, आकस्मिक और उपार्जित अवकाश देने, गर्मी और सर्दी में वर्दी, धुलाई भत्ता देने और कोविड काल में ड्यूटी पर तैनात जवानों को प्रोत्साहन भत्ता देने की मांग की। जवानों ने समस्याओं का संज्ञान नहीं लिए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर नरेश भोटिया, दयाल प्रसाद, महेश प्रसाद, कंचन वर्मा, गोविद राम, मोहन सिंह, नरेंद्र राम, हरीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें