फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की भीड़ छंटते ही गली से निकल भागा तेंदुआ

Fri, 24 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंडलसेरा के बनखोला में दो घरों के बीच की संकरी गली में छुपा तेंदुआ लोगों की भीड़ छंटते ही जंगल की ओर भाग गया। आबादी में घुसे तेंदुए के सुरक्षित निकल कर जंगल में चले जाने से वन विभाग ने भी राहत महसूस की। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे महर्षि स्कूल के समीप तेंदुुआ मकानों के बीच में संकरी गली में घुस गया। तेंदुआ होने की सूचना मिलते ही आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद लोग मौके से हटने को तैयार नहीं हुए। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों को तेंदुए के बेहद संकरी गली में छुपे होने से पिंजरा लगाने के लिए भी स्थान नहीं मिल पाया। रात्रि लगभग नौ बजे भीड़ छंटने के बाद तेंदुआ गली से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। डीएफओ एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुआ ऐसे स्थान पर बैठा था जहां पर ट्रेंकुलाइज करने के बाद किसी कर्मचारी के जाने के लिए स्थान नहीं था। ऐसी जगह से तेंदुए को सुरक्षित निकाल पाना भी बड़ी चुनौती थी। आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ के कारण तेंदुआ निकला नहीं। भीड़ हटने और अंधेरा छाते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें