फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनखोला में रास्ते को ही बना दिया कूड़ेदान

Fri, 24 Feb 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
- बनखोला के पैदल मार्ग में डाला गया कूड़ा।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के कई क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। मंडलसेरा के बनखोला क्षेत्र में लोगों ने मार्ग को ही कूड़ेदान बना दिया है। कूड़े के कारण आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

बागेश्वर नगर का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है उस हिसाब से सुविधाएं नहीं बढ़ रही हैं। मंडलसेरा क्षेत्र का बनखोला एरिया कुछ ज्यादा ही असुविधाओं से भरा है। यहां के मार्ग बेहद संकरे तो हैं ही सफाई की व्यवस्था भी नहीं है। कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोग या तो नदी में कूड़ा फेंकते  हैं या फिर खेतों में ही कूड़ा डाल देते हैं। बनखोला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और अधिक बदहाल है। कुछ लोगों ने एक स्थान पर मुख्य पैदल मार्ग को ही कूड़ेदान बना दिया है।
विज्ञापन


 बीच रास्ते में कूड़ा डालने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी के निकट महर्षि स्कूल भी है। स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से विद्यालय पहुंचते हैं। मार्ग में पड़े कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से आसपास घरों के लोगों को भी परेशानी होती है। कूड़े के ढेर में कांच की टूटी बोतलें पड़े होने से राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन


गर्मी शुरू होने वाली है परंतु कूड़ा निस्तारण को लेकर कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से कूड़ा निस्तारण के उचित प्रबंध करने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष गीता रावल का कहना है कि पूरे नगर क्षेत्र में जहां कूड़ेदान नहीं उन जगहों पर कूड़ेदान लगाए जाएंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें