राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर कपकोट में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। रविवार को दानपुर स्पोर्ट्स क्लब की बैठक में खेल के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। क्लब कार्यालय में प्रात: 5:30 बजे से रामलीला मैदान में शुरू होगी।
इस प्रतियोगिता में 18 से 22 वर्ष तक के स्कूली बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। इस आयोजन में सभी से सहयोग करने का आह्वान किया गया। सचिव राजेंद्र देव ने संचालन किया। बैठक मेें उपाध्यक्ष डॉ. एमसी आर्य, राजेंद्र कपकोटी, कैप्टन जोगाराम, भगवत कोरंगा, मोहन उप्रेती, गोविंद मटियानी, जनार्दन जोशी आदि थे।