सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा।रविवार को गणेश मर्तोलिया व सुंदर गढ़िया क्रमिक अनशन पर बैठे।
जबकि हरीश बिष्ट, रमेश गढ़िया, विक्रम शाही, उमेद सिंह, मदन सिंह, नरेंद्र सिंह, गंगा सिंह, तारा सिंह, भगवत सिंह गढ़िया और सोबन सिंह ने अनशनकारियों के समर्थन में धरना दिया। अनशन स्थल पर आयोजित सभा में आंदोलनकारियों ने कहा कि लाखों की आबादी के लिए बने सीएचसी कपकोट में मानकों के अनुसार डॉक्टरों की तैनाती और उपकरण आज तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। सुविधाओं के अभाव में पीपीपी मोड में संचालित यह अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है।
शासन प्रशासन की उपेक्षा के कारण गरीब जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह उपेक्षा अब बर्दास्त नहीं की जाएगी। जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा।