कपकोट में बैठक में मौजूद क्लब के पदाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
दानपुर स्पोर्ट्स क्लब की बैठक अध्यक्ष प्रेमपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इसमें खेल गतिविधियों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि खेल दिवस पर 29 अगस्त को क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। बताया कि रामलीला मैदान से भराड़ी तक चार वर्गों में क्रास कंट्री रेस होगी।
क्लब के सदस्यों ने खेलों में बढ़ रही युवाओं की रुचि को देखते हुए शीघ्र कपकोट में एथलीट कोच तैनात करने की मांग की गई। क्लब के पदाधिकारियों ने केदारेश्वर मैदान में वाहनों का संचालन करने पर नाराजगी जताई। बैठक में सचिव राजू देव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी, उपाध्यक्ष कै. जोगा राम, राजू कर्म्याल आदि थे।