फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में आज से काम करने लग जाएगा ब्लड बैंक 

Sun, 25 Jun 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बेहद पिछड़े बागेश्वर जिले में सोमवार से ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो जाएगा। अब खून के अभाव में मरीजों की जान नहीं जाएगी। अमर उजाला द्वारा जिले में ब्लड बैंक की कमी से मरीजों के अकाल मौत के मुंह में जाने से संबंधित समाचार प्रकाशित करने के बाद नागरिक मंच ने ब्लड बैंक को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन

बता दें कि बागेश्वर में ब्लड बैंक के लिए वर्ष 2013 में करोड़ों की लागत से भवन बनाया था।

लेकिन भवन निर्माण के तीन साल बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं किया गाया। ब्लड बैंक नहीं होने से जिला अस्पताल में संबंधित ऑपरेशन नहीं हो पाते थे। यहां से गंभीर मरीजों को अल्मोड़ा या हल्द्वानी रेफर कर दिया जाता था। इससे कई गंभीर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते थे। अमर उजाला द्वारा ब्लड बैंक की कमी की समस्या को समय-समय पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता रहा। अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेने के बाद नागरिक मंच ने एक वर्ष पूर्व नागरिक मंच ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने 11 नवंबर 2016 को फैसला सुनाते हुए स्वास्थ्य निदेशक को बागेश्वर में शीघ्र ब्लड बैंक शुरू करने के निर्देश दिए थे।

कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो माह पूर्व उपकरण तो खरीद लिए थे, लेकिन लाइसेंस नही मिलने के कारण ब्लड बैंक का संचालन नहीं हो पा रहा था। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण अधिकारी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने पिछले माह दो वर्ष के लिए ब्लड स्टोरेज सेंटर लाइसेंस जारी कर दिया था। सोमवार को ब्लड बैंक का उद्घाटन होगा। ब्लड बैंक का संचालन शुरू होने से जनहित याचिका दायर करने वाले नागरिक मंच बागेश्वर के अध्यक्ष पंकज पांडे और अधिवक्ता डीके जोशी ने खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह जनता की जीत है। जन मुद्दों को लेकर नागरिक मंच आगे भी अपना संघर्ष जारी रखेगा। 
विज्ञापन


रक्तदान शिविर भी लगेगा 
 नागरिक मंच एवं रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 26 जून को बागेश्वर में ब्लड बैंक के उद्घाटन अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी ने बताया कि शिविर में 20 यूनिट खून एकत्र किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण भी प्राप्त किए जा चुके हैं। अधिक संख्या में पंजीकरण होने पर रक्तदाताओं का विवरण सोसायटी अपने पास रखेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व से ही रेडक्रॉस बागेश्वर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से कई समूह बनाकर बागेश्वर ही नहीं हल्द्वानी तक जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराकर मदद कर चुका है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें