संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग लगने से महिला झुलस गई। परिजन उसे रात में ही जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया।
बिलौना गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दीपक सिंह दफौटी की पत्नी दीपा (22) झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
उसके शरीर का करीब 70 प्रतिशत भाग झुलसने की आशंका है। उसका विवाह दो साल पहले हुआ था। उसका छह महीने का एक बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि मामले में किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखाई है। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।