फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई बच्ची

Wed, 28 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां से आठ किमी दूर गरुड़ मार्ग स्थित कमेड़ी गांव से तीन साल की बालिका मंगलवार की  शाम रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले सहित तमाम आशंकाओं के चलते पुलिस कर्मी और ग्रामीण खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अभी तक बालिका का कोई सुराग नहीं मिला है। एसपी एनएस नपलच्याल इस अभियान की नेतृत्व कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार कमेड़ी निवासी चंदन सिंह रौतेला की तीन साल की पुत्री आयुषि मंगलवार  शाम साढे़ तीन बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह नपलच्याल और कोतवाल हरक सिंह फिरमाल शाम को ही दल बल के साथ वहां पहुंच गए थे।

तेंदुए के हमले अथवा दुर्घटना की आशंका के चलते पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात भर इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह और वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट आदि भी वहां गए। एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम अभी लगातार खोजबीन में जुटी हैं। चंदन सिंह दिल्ली में कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई शिव सिंह रौतेला ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें