फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर प्रबंधक का अपहरण कुछ ही घंटे बाद मुक्त कराया

Fri, 21 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
चौखुटिया में अपहरण के मामले में पकड़े गए तीन अभियुक्त । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्षेत्र में स्टोन क्रशर के प्रबंधक के अपहरण, लूट तथा जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। अपहरण कर भाग रहे पांच बदमाशों में से तीन को मौलेखाल पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने प्रबंधक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर उसे क्रशर मालिक के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
नौला स्थित क्रशर में काम करने वाले कर्मचारी प्रकाश सिंह ने राजस्व पुलिस क्षेत्र कनौंणी में दी तहरीर में कहा कि 19 जुलाई की देर शाम साढे़ सात बजे बोलेरो यूके 06 जेड 0064 से मुनीर अहमद, जसवीर निवासी सोनीपत (हरियाणा), रमेश और उत्तम सिंह निवासी काशीपुर तथा आरिश अली सहित पांच लोग नौगांव (भिकियासैंण) स्थित क्रशर में आए और उससे गाली गलौच की। मुनीर ने पिस्तौल निकालकर क्रशर प्रबंधक हिमांशु मेहरा पर तान दी। इसके बाद पांचों लोग चले गए। बाद में हिमांशु मेहरा और प्रकाश अपनी कार में बैठकर चले गए। रामपादुका (थापला) में आरोपी पांचों लोगों ने अपनी गाड़ी तिरछी लगाकर हिमांशु की कार को रोक लिया। पांचों ने ढाई लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और हिमांशु को बंधक बना अपनी बोलेरो में बैठाकर भिकियौसैंण की ओर भाग गए। इस दौरान प्रकाश अपनी जान बचाकर भाग गया। उसने घटना की जानकारी क्रशर मालिक को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने आसपास के थानों की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन

इधर राजस्व निरीक्षक खीमानंद त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर मौलेखाल पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद अपहरणकर्ता आरिश, उत्तम सिंह व मुनीर को पकड़ लिया जबकि जसवीर और रमेश भागने में सफल रहे। इनके कब्जे से हिमांशु को मुक्त करा लिया गया। बताया कि मामले में धारा 367, 394, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। राजस्व पुलिस की ओर से राजस्व उप निरीक्षक आनंद लटवाल व अर्जुन सिंह ने सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से तलाशी में रकम और पिस्तौल आदि किसी भी तरह का सामान बरामद नहीं हुआ है।     
विज्ञापन


दबाव बनाने के लिए किया अपहरण     
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अपहरण के आरोप में पकड़ा गया उत्तम डंपर चालक है, आरिश पोकलेन का ऑपरेटर है जबकि मुनीर खुद को पोकलेन का मालिक बता रहा है। मुनीर ने राजस्व पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन लोगों की मशीन और डंपर क्रशर के काम में लगे हैं। लंबे समय से उनका भुगतान नहीं हो पाया था। इसी के चलते उन्होंने क्रशर मालिक पर दबाव बनाने के लिए प्रबंधक के अपहरण की योजना बनाई। उनका इरादा दबाव बनाकर अपना पुराना भुगतान हासिल करने का था। बयान में बताया कि फरार हुए दो अन्य साथियों में रमेश इंडिगो कार लेकर आया था। उसके डंपर ने भी क्रशर में काम किया था जबकि भागे दूसरे साथी जसवीर की भी पोकलेन मशीन है। इधर, क्रशर प्रबंधक और मालिक ने किसी तरह की देनदारी से इंकार करते हुए बताया कि अपहरणकर्ता अपराध करने के बाद बचने के लिए झूठी बातें कर रहे हैं।      
  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें