फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम फटने से दोनों हथेली उड़ी

Fri, 21 Jul 2017 11:11 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
bomb squad
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मानिकपुर(चित्रकूट)। मछली का शिकार करने के लिए नदी किनारे पहुंचे युवक के हाथ में ही बम फटने से उसकी दोनों हथेली उड़ गई। आस पास कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी देवीदीन कोल (45) पुत्र रामफल भरतकूप क्षेत्र में परिवार समेत रहकर पत्थर तोड़ान का काम करता है। बारिश के  कारण पत्थर तोड़ान का काम कुछ मंद होने के कारण वह गांव आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह वह मछली का शिकार करने के लिए बरगदहा नदी के पास पहुंचा। शिकार के लिए उसने बम फोड़कर पानी में फेंकने का प्रयास किया तो बम हाथ में ही फट गया। जिससे उसकी दोनों हथेली उड़ गई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में होश आने पर घायल ने बताया कि वह बम भरतकूप क्षेत्र से ही लेकर आया था। यह बम ज्यादा ताकतवर नहीं होते लेकिन पानी में फटने पर मछली के शिकार में आसानी होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें