कपकोट क्षेत्र में काम करने वाला एक नेपाली मजदूर अपने साथी की बीवी को भगा ले गया। महिला पांच बच्चों की मां है। मजदूर ने बीवी को भगाने वाले के खिलाफ कपकोट थाने में तहरीर दी है।
नेपाल निवासी धन बहादुर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कपकोट में रहकर मजदूरी करता है। शनिवार को नेपाल का ही रहने वाला किरन प्रकाश अधिकारी उसकी पत्नी रीता देवी को भगा ले गया। धन बहादुर ने कपकोट थाने में किरन प्रकाश के खिलाफ तहरीर दी है। धन बहादुर का कहना है कि उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी के चले जाने से वह मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है। कपकोट थाना पुलिस ने बताया कि धन बहादुर की तहरीर के आधार पर बनबसा सहित सभी पुलिस थानों और चौकियों में दोनों की फोटो भेज दी गई है।