फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी बरामद, तीन अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश तेज

Sun, 10 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन पहले पूर्व गुलावठी में लक्ष्मी अल्पावास गृह से गायब हुईं तीन किशोरियों और एक महिला में से एक किशोरी को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। सीओ के मुताबिक कोर्ट में बयान कराने के बाद इस मामले का खुलासा किया जाएगा।  
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पूर्व गुलावठी में लक्ष्मी अल्पावास गृह से दोपहर 12:30 बजे शमा परवीन निवासी माकड़ी, सज्जो निवासी मोहल्ला नूरवफान जहांगीरबाद, मीना निवासी ग्राम घूमसी थाना मदारीहट जिला जलपाईगुड़ी बंगाल और  रंजना निवासी गोरखपुर गायब हो गईं थीं।

सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि शमा परवीन नाम की किशोरी बरामद कर ली गई है। कोर्ट के समक्ष बयान में ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसके साथ क्या हुआ? उसे किसी ने अगवा किया या फिर वह खुद अल्पावास गृह से भागी।
विज्ञापन


शमा की बरामदगी के बाद अन्य किशोरियों और महिला की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जहांगीराबाद, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और दिल्ली रेलवे स्टेशनों की खाक छान रही है लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें