बागेश्वर कोतवाली में पकड़ा गया आरोपी किशन सिंह फर्स्वाण।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का चरस तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। कोतवाली पुलिस ने 555 ग्राम चरस के साथ होटल व्यवसायी को पकड़ा है। चरस की कीमत तकरीबन 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने चरस के धंधे पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को बालीघाट तिराहे के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे एक व्यक्ति को दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर 555 ग्राम चरस बरामद हुई है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम किशन सिंह फर्स्वाण निवासी चलकाना कपकोट बताया। यह भी बताया कि उसका हरशिला में होटल है जहां चाय, खाना बेचने का काम करता है।
पड़ताल में यह भी सामने आया है कि वह पुडकुनी गांव से चरस खरीद कर लाता। बाद में हरशिला स्थित होटल और फुटकर में युवाओं को बेच देता। बृहस्पतिवार को भी फुटकर में चरस बेचने आया था लेकिन इससे पहले दबोचा गया। तस्कर को पकड़ने वाली टीम में एसआई खष्टी बिष्ट, कांस्टेबल वीरेंद्र गैड़ा, नरेंद्र गोस्वामी, भुवन बोरा शामिल हैं।