फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 26 Apr 2019 12:58 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने बिहार के पटना से साइबर ठगी करने वाले फर्जी बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर बागेश्वर के एक खाताधारक के खाते से 69,998 रुपए निकाल लिए थे। पटना से आरोपी की गिरफ्तारी और ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाने के बाद बृहस्पतिवार को उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


साइबर ठगों का गिरोह लंबे समय से लोगों को जाल में फंसाकर उनके खातों से रकम उड़ा रहा है। जिले में अब तक ऐसे दर्जनों मामले प्रकाश में आए हैं। 29 सितंबर 2018 को ग्राम जोग्याणी निवासी जगदीश लाल पुत्र धरमदत्त ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम में कुछ परेशानी को ठीक करने के लिए ओटीपी और सीवीवी मांगा। इस पर उसने एटीएम संबंधी सारी जानकारी दे दी, जिसके बाद उसके खाते से 69,998 रुपए निकाल लिए गए।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने साइबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद बागेश्वर पुलिस की साइबर सेल  टीम ने 19 अप्रैल को पटना पहुंचकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना विकेश कुमार पुत्र हीरा लाल महतो निवासी मिर्जापुर, ईस्ट चंपारण बिहार को गिरफ्तार कर लिया।  पटना न्यायालय में पेशी के उपरांत टीम ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को यहां लेकर आई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदम दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।  टीम में  एसआई त्रिवेणी प्रसाद, कांस्टेबल बसंत पंत, एसओजी कांस्टेबल इमदाद हुसैन, चंदन राम, हेम चंद्र मठपाल आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने टीम को बधाई देते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कई राज्यों में फैला है ठगी का कारोबार
साइबर ठगी करने वाले आरोपी ने पुलिस को बताया कि ठगी का कारोबार कई राज्यों में फैला है। गिरोह के सदस्य बिहार से बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उनसे एटीएम व खाते से जुड़ी जानकारी हासिल करते हैं। बाद में वह खाते में पड़ी रकम निकाल लेते हैं।  पुलिस ने बताया कि साइबर ठग ई-वॉलेट, पेटीएम, फोन पे आदि के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं।

 पुलिस टीम ने साइबर ठगी का बड़ा मामला पकड़ा है। बागेश्वर में साइबर ठगी के कई मामले हो चुके हैं। अन्य मामलों में भी जांच चल रही है। लोगों से अपील है कि अपने खाते व एटीएम से संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करें। फोन आने पर बैंक अधिकारी या पुलिस से संपर्क करें। - लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें