फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनार-सूपी रोड में लटकी बोलेरो, बाल-बाल बचे 6 लोग

Tue, 29 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनार से सूपी की ओर आ रही एक बुलेरो बावे बैंड के पास सड़क से नीचे लटक गई। चालक की सूझबूझ से बोलेरो में सवार छह यात्री बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने लोनिवि के अभियंताओं से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


मुनार से सांसद आदर्श गांव सूपी को जोड़ने वाली सड़क बावे बैंड के पास काफी संकरी है। सड़क के किनारे की दीवार भी नहीं बनी है। रविवार सुबह मुनार से गांव की ओर आ रही बुलेरो जीप नंबर यूके 02टीए/0761 अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे लटक गई। जिससे उसमें सवार छह लोगों की सांस अटक गई लेकिन चालक की सूझबूझ से जीप गहरी खाई में गिरने से बच गई, अन्यथा जनहानि हो सकती थी।

ग्राम प्रधान यशपाल सिंह टाकुली ने बताया कि उन्होंने सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार संबंधित विभाग के अभियंताओं से कह दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सड़क की दशा शीघ्र नहीं सुधरी तो ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें