फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप में कार्रवाई के लिए एसपी दफ्तर घेरा

Tue, 29 Dec 2015 01:01 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन के गांव खेड़ा गदाई में युवती के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि थानाभवन पुलिस दबाव में काम कर रही है, क्योंकि आरोपी बसपा नेता का रिश्तेदार है। बाद में सीओ शामली मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


गांव खेडागदाई से युवती का अपहरण किया गया था। आरोप है कि युवती को गांव के ही तीन युवकों ने चार दिनों तक एक भट्ठे रखा और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी दस दिसंबर को पीड़िता को गांव में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर तीनों युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर, दीपक और विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और पीड़िता के 164 के बयान भी कराए।

सोमवार को पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचे और थानाभवन पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि तीनों आरोपी गांव में घूम रहे हैं और पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों में एक बसपा नेता का रिश्तेदार है। जिसके चलते पुलिस दबाव में काम कर रही है। अब आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। हंगामे के दौरान एसपी दफ्तर पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


बाद में सीओ शामली निशांक शर्मा पहुंचे और उन्होंने लोगों को शांत किया। बाद में उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान बिजेंद्र, राजीव मलिक, धर्मेंद्र, सचिन, बालेंद्र, आसकरण, इलम सिंह, मोहना, ओमकारी, केला, शिमला, ईश्वरी, शीला, बबली, सुदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें