थाना क्षेत्र बैजनाथ में बाइक भिड़ंत में एक पुलिस कर्मी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया है।
थाना बैजनाथ से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ थाने का सिपाही सुभाष राणा अपनी बाइक से बागेश्वर से गरुड़ को ओर लौट रहा था। इसी बीच गरुड़ से बागेश्वर की ओर जा रही स्कूटी अनियंत्रित होकर बाइक से भिड़ गई।
घटना में पुलिस कर्मी सुभाष राणा, बाइक सवार राजेेश तिवारी और पुप्कर नेगी निवासी अल्मोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की हालत बिगड़ती देखकर अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी हरीश पोखरिया ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को रेफर कर दिया।
उधर पुलिस थाना क्षेत्र कौसानी के दुदिला गांव निवासी कैलाश राम ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।