फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर से दुर्व्यवहार के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गिरिजा शंकर जोशी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने आरोपी मीडिया कर्मी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को पत्नी का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आए कृष्णा उर्फ किशन राम व मीडिया कर्मी दीपक जोशी का डॉ. गिरिजा शंकर जोशी के साथ विवाद हो गया। डाक्टर ने आरोप लगाया कि दोनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में व्यवधान डाला। इस मामले को लेकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया तथा हड़ताल पर चले गए। सीओ, तहसीलदार व कोतवाल के मनाने पर डाक्टर काम पर तो लौट आए, लेकिन सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दोनों आरोपियों को सरकारी कार्य में व्यवधान, धमकी, गाली गलौज की धाराओं में गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें