फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


बागेश्वर। आंवलीगाड़ गांव की विवाहिता नीमा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पति समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
सोमवार को पुलिस ने मृतका का पोस्ट मार्टम कराया। इसके बाद पिता चंद्रा दत्त जोशी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष विवाद के बाद से ही नीमा का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इसके चलते उसे मायके की शरण लेनी पड़ी। एक माह पहले ही समझौते के बाद नीमा दोबारा घर बसाने ससुराल पहुंची थी। ससुरालियों ने उसे जबरन जहर खिलाकर मार दिया।
विज्ञापन

मायके वालों ने मृतका के शरीर पर मिले चोटों के निशान के आधार पर आरोप लगाया है कि दोबारा ससुराल लौटने पर फिर से नीमा का उत्पीड़न शुरू हो गया था। इस मामले में पति राजेंद्र जोशी, सास माधवी देवी, देवर दामोदर, ननद बीना पाठक और ननदोई पुष्कर तिवारी को नामजद किया गया है। सीओ एमसी जोशी का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी है। सुबूत जुटाने के साथ ही पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बागेश्वर। मृतका के मायके पक्ष के साथ ही अल्मोड़ा के कयाला गांव के निवासियों ने आरोपी ससुरालियों को जल्दी गिफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। सोमवार को मायके वालों के साथ ही बागेश्वर पहुंचे गांव लोगों ने कहा कि हत्यारों का खुली हवा में सांस लेना ठीक नहीं है। पुलिस के त्वरित कार्रवाई के भरोसे पर ग्रामीण माने। उधर, नीमा की मौत से मायके के कयाला गांव में शोक है। नीमा हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की थी। उसकी असमय मौत पर संवेदना जताने के लिए मायके में उसके घर पर ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें