फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की धड़ल्ले से हो रही अवैध बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रमाणित दुकानों में बिकने वाली शराब अब तस्करी के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचना आम बात हो गई है। शराब का विरोध करने पर धंधेबाज ग्रामीणों को धमकी दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग से अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

लीती, खड़लेख, फरसाली, सोंग, मुनार, सूपी, रीठाबगड़, बघर, असों, अनर्सा, खटगेड़ा, दोफाड़, चिड़ंग, रीमा, कांडा, बोहाला, कठपुड़ियाछीना, कन्यालीकोट, जगथाना आदि क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। धंधेबाज प्रमाणित शराब की दुकानों पर बिकने वाली शराब को तस्करी के जरिए ला रहे हैं। नशेड़ियों के उपद्रव से जहां महिलाओं का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग से अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने और नशेड़ियों के उपद्रव से जल्द निजात दिलाने की मांग की है। इधर, एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को अवैध रूप से बिकने वाली शराब और इसके धंधे में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पकड़ में आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मांग करने वालों में पुंगरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष राजेश रौतेला, प्रवक्ता हरीश कालाकोटी, राम सिंह, अमर सिंह, गोविंद सिंह, प्रेम राम, राधा देवी, मालती, जमुना, गोविंदी और रेवती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें